मेरठथाना नौचंदी जनपद मेरठ की साइबर टीम / मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल नौचंदी मेरठ में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा करियर गाइडेंस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर अनजान लिंक पर क्लिक करने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए गए। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या परेशानी होने पर चुप न रहें, बल्कि अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई उप निरीक्षक विकास कुमार वर्मा (साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी) म0 उपनिरीक्षक संध्या सिंह (मिशन शक्ति प्रभारी )
म0 उप निरीक्षक शिखा सिंह (एंटी रोमियो प्रभारी) महिला कांस्टेबल प्रियंका थाना नौचंदी मेरठ आदि का सहयोग रहा!
إرسال تعليق