Top News

मेरठ न्यूज: मेरठ परतापुर में रेलवे ट्रैक पर भीषण हादसा, पूजा करके लौट रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

परतापुर फाटक के पास हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परतापुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक भीषण हादसा पेश आया। शनि देव मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही एक महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस ट्रेजिक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

​मृतक महिला की पहचान और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान शीला देवी पत्नी लालू राजभर के रूप में हुई है। इनकी उम्र करीब 32 साल थी और ये मूल रूप से थाना परतापुर चौकी के पीछे, खूनसेखपुर, जिला मऊ की रहने वाली थीं। हादसे के वक्त पति और बेटा किसी काम से गांव गए हुए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीया बेटी सोनम और करीब 20 साल का बेटा सनी थे। मां की अचानक मौत की खबर मिलते ही बेटी के होश उड़ गए।

​"मम्मी तुम कहां चली गई," बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलने के बाद पड़ोसी रोती-बिलखती बेटी सोनम को लेकर थाना पहुंचे। "मम्मी तुम कहां चली गई, अब कैसे रहेंगे हम," यह कहकर बेटी फूट-फूटकर रोने लगी, जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​पुलिस कार्यवाही और आगे की जांच

सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की अगली जांच की जा रही है।


Post a Comment

أحدث أقدم