थापर नगर स्थित, सचखंड दरबार, डेरा सतगुरु संगता साहिब में विगत 40 दिनों से निरंतर चले आ रहे पावन 'गुरबानी प्रवाह, नाम - सिमरन - सेवा' का आज बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ अंतिम पड़ाव (समापन) हुआ। इस अलौकिक आध्यात्मिक समागम में प्रतिदिन सैकड़ों की गिनती में संगत ने सुबह शाम नाम सिमरन और गुरबानी का आनंद लिया।
इस आध्यात्मिक प्रवाह के समापन के पश्चात कल सतगुरु बाबा संगता साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व समस्त संगत द्वारा मिलजुलकर अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
विशेष रागी जत्थों द्वारा कीर्तन समागम:
आज सुबह भाई बलजीत सिंह जी लुधियाने वालो ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। आज शाम और कल सुबह को भाई इंदरपाल सिंह जी चंडीगढ़ वाले और कल दोपहर 12:30 बजे से पंथ प्रसिद्ध रही भाई दविंदर सिंह सोढ़ी जी अपने कीर्तन एवं गुरबानी विचार से संगत को निहाल करेंगे।
विभिन्न शहरों से पहुंचीं संगते:
सतगुरु बाबा संगता साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से भारी संख्या में संगत का आगमन हुआ है। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल है और संगत सेवा एवं सिमरन में लीन है।
आज और कल के कार्यक्रम की रूपरेखा:
आज रात 08:30 बजे से 10:30 बजे तक
प्रकाश पर्व का मुख्य समागम कल सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।
स्थान: सचखंड दरबार, डेरा सतगुरु संगता साहिब जी, गली नंबर 7, थापर नगर (प्लाजा सिनेमा के पीछे)
विशेष आमंत्रण: दोपहर 1:00 बजे आप सभी पत्रकार बंधु इस पावन अवसर पर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरतेगा जी
Post a Comment