Top News

​भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डा. संजय जैन, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज​ब्राबुरा होटल में हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात; 19 जिलों के पदाधिकारियों संग बैठक के बाद मेरठ के चुनिंदा दिग्गजों से संवाद

नवेद खान/संवाददाता, मेरठ मित्र

​मेरठ के राजनीतिक माहौल में उस समय सरगर्मी बढ़ गई, जब छावनी के वेस्ट एंड रोड स्थित प्रतिष्ठित ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। बाईपास स्थित ब्राबुरा होटल में आज सुबह हुई यह मुलाकात बेहद गर्मजोशी भरे माहौल में संपन्न हुई।

​सूत्रों के मुताबिक, डा. संजय जैन द्वारा अपना परिचय दिए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की। भले ही दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत चंद मिनटों की रही, लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस छोटी सी मुलाकात के दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि डा. संजय जैन जल्द ही दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से पुनः मुलाकात कर सकते हैं।

​19 जनपदों के दावेदारों से चर्चा और रात्रि विश्राम

​उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बीते सोमवार को मेरठ प्रवास पर पहुंचे थे। सुभारती में व्यस्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री तो कल ही वापस लौट गए थे, लेकिन नितिन नवीन ने मेरठ में ही रात्रि विश्राम किया।

​आज सुबह रवाना होने से पहले नितिन नवीन ने 19 जनपदों से आए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और चुनावी टिकट के दावेदारों से गहन मंथन किया। इस बैठक के बाद उन्होंने शहर के कुछ गिने-चुने गणमान्य लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात की, जिनमें ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन प्रमुख रहे। चर्चा है कि सुबह की इस व्यक्तिगत मुलाकात में सबसे अधिक समय डा. संजय जैन को ही मिला।

Post a Comment

أحدث أقدم