"मेरठ से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर! जहां एक तरफ कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का जायजा लेने खुद शासन के दो सबसे बड़े आका—मुख्य सचिव SP गोयल और DGP राजीव कृष्ण मेरठ में मौजूद हैं... ठीक उसी वक्त बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ा दीं! VVIP मूवमेंट के बीच भाजपाइयों पर फायरिंग से थर्रा उठा मेरठ!"
"वारदात थाना परतापुर इलाके की है... जहां भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम के तुरंत बाद खूनी खेल खेला गया, आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अवनीश ने पहले भाजपा कार्यकर्ता राहुल आधाना और प्रवीण शर्मा की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी... और फिर बिना संभलने का मौका दिए गोलियां बरसा दीं!
सबसे बड़ा सवाल यह कि जिस शहर के चप्पे-चप्पे पर VVIP सुरक्षा का सख्त पहरा था... वहां गोलियां चलाकर आरोपी बड़ी आसानी से फरार कैसे हो गए?
Post a Comment