Top News

मेरठ कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मेरठ पहुंचे सबसे बड़े हाकिम!

मेरठ"बोल बम के जयकारों से पहले... पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का सबसे बड़ा 'रेड अलर्ट'! करोड़ों शिवभक्तों की महा-यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश शासन ने खींच दी है सबसे अभेद्य लकीर! उत्तर प्रदेश के दो सबसे बड़े हाकिम—मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और DGP राजीव कृष्ण सीधे मेरठ की धरती पर उतर चुके हैं! राजकीय वायुयान की लैंडिंग के साथ ही 'मिशन कांवड़' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है!"​"परतापुर हवाई पट्टी पर मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी की अगवानी के साथ ही... वीआईपी काफिला सायरन बजाते हुए सड़कों पर दौड़ पड़ा! ​अधिकारियों का सबसे पहला पड़ाव होगा—ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, जहाँ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया जाएगा! और इसके ठीक बाद... कमिश्नरी सभागार में शुरू होगी वह महा-बैठक, जिससे पूरे उत्तर भारत का सुरक्षा चक्रव्यूह तय होगा!"​"कमिश्नरी की एक ही टेबल पर... उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड की पूरी प्रशासनिक और पुलिस मशीनरी आमने-सामने होगी!

Post a Comment

Previous Post Next Post