Top News

मेरठ -अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती का पैदल मार्च,

मेरठ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को जनपद मेरठ में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव जी के आह्वान पर   कमिश्नरी चौक, मेरठ  भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
पैदल मार्च प्रारम्भ होते ही पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में  शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन करते हुए भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा इस समझौते को किसान, कृषि, दुग्ध उत्पादन, छोटे व्यापारियों एवं देश की आर्थिक स्वायत्तता के लिए हानिकारक बताया।
पंडित आदित्य चेतन राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि यह डील हो गई तो किसान बर्बाद हो जाएगा इस प्रकार के समझौते लागू करती है, तो इसका सबसे अधिक नुकसान देश के किसानों, पशुपालकों, छोटे उद्योगों एवं आम जनता को
परेशानी उठानी  पड़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की किसान विरोधी नीतियों एवं भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए तथा किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी करती रही, तो संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगा।

अपील कर्ता:
पंडित आदित्य चेतन राष्ट्रीय प्रवक्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा कृष्ण गिरी,
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष टीकम सिंह
मेरठ मंडल अध्यक्ष अमरीश अहलावत
जिला अध्यक्ष रोहन सिवाच
युवा प्रदेश सचिव डॉक्टर अली मेहंदी काजमी
और अन्य  पद अधिकारी मौजूद रहे
जारीकर्ता:
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती
मोहम्मद नफीस मीडिया प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post