,मेरठ। जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए रोष जताया। इसके बाद वकीलों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
Post a Comment