Top News

मेरठ पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, बहन को अगवा करने की धमकी, थाने पहुंचकर लगाई गुहार*

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर दबंगो ने हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके भाई को पीट पीटकर घायल कर दिया और उसे अगवा करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गणेशपुरी निवासी तनु पुत्री रामवीर रविवार को अपने घायल भाई पवन के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर देते हुए  बताया कि 25 जुलाई को इलाके के रहने वाले कुनाल, सानू, तनिष, हरिओम और कुछ अन्य युवकों ने उसे धमकाया था। आरोप है कि आरोपियों ने उसे अगवा कर और ऐसा सबक सिखाने की धमकी दी, जिसे वह जिंदगी भर याद रखे।

तनु के अनुसार, 26 जुलाई को उसका भाई पवन काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पवन घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी उसके दूसरे भाई पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया था। उसने कहा कि आरोपी लगातार पूरे परिवार को धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم