प्राकृतिक चिकित्सा और एक्युप्रेशर से मिल रही त्वरित राहत
आज दिनांक 8 अगस्त को सेवा भारती की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा चिकित्सा शिविर में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन (INO) एवं सूर्या फाउंडेशन की ओर से सदस्यों द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्युप्रेशर चिकित्सा प्रदान की गई।
यह दो दिवसीय चिकित्सा शिविर 8 एवं 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे से रात्रि 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। दोनों दिन INO के सदस्य अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
आज शिविर का प्रथम दिन अत्यंत सफल एवं संतोषजनक रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में कांवड़िए चिकित्सा हेतु पहुँचे। अधिकांश कांवड़िए शारीरिक दर्द, अत्यधिक थकान, पैरों में सूजन, बुखार एवं यात्रा के कारण होने वाली अन्य तकलीफों से परेशान थे। उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्युप्रेशर चिकित्सा द्वारा उपचार एवं राहत प्रदान की गई, जिससे उन्हें काफी तत्काल लाभ एवं आराम प्राप्त हुआ।
कांवड़ियों ने चिकित्सा सेवाओं की खूब सराहना की और INO द्वारा प्रदान की जा रही प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्युप्रेशर सेवा के प्रति अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।
Post a Comment