एक बार फिर बदमाशों ने मेरठ पुलिस को चुनौती देते हुए एक लूट की घटना को अंजाम दे दिया और सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटना उस स्थान से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई, जहां पुलिस की ड्यूटी रहती है। इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।
पीड़ित सुरेंद्र कुमार गर्ग के अनुसार वह मंगलवार रात्रि करीब 8:35 बजे अब्दुल्लापुर स्थित SBI बैंक मित्र प्वाइंट से 1:50 लाख रुपये निकालकर गंगानगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हुसैनी चौक के पास अंग्रेजी ठेके के सामने पहुंचा तो एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार युवक ने जानबूझकर उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इसी बीच आरोपी ने रुपये से भरा बैग छीना और बाइक से फरार हो गया।
पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना भावनपुर में देते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर पुलिस की मौजूदगी रहती है, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर इतनी बड़ी लूट की वारदात हो जाती है और बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं। इससे थाना भावनपुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच अब देखना होगा कि थाना अध्यक्ष भावनपुर इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं और आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।
बाइट: पीड़ित
Post a Comment