Top News

स्वच्छ मेरठ, सुंदर मेरठ, स्वस्थ मेरठ” पहल एक प्रयास संस्था का 651 वां सप्ताह का साप्ताहिक अभियान, दीवारों पर सजाये 1857 के वीरों के चित्र और लिखे स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित स्लोगन

मेरठ शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को एक जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से पहल एक प्रयास संस्था ने आज 651 वें सप्ताह में निरंतरता बनाए हुए बागपत रोड से रेलवे लिंक रोड तक अपना 650वां स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने दीवारों पर लगे पोस्टरों को हटाकर न केवल सफाई की, सड़क पर पड़ा हुआ कूड़ा उठाया बल्कि अपनी कला के माध्यम से उन दीवारों को ऐतिहासिक चेतना से भी जोड़ दिया।

अभियान के दौरान दीवारों पर 1857 की क्रांति की गौरवशाली गाथा के वीर वीरांगनाओं को आकर्षक चित्रों के रूप में उकेरा गया, जिसने वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह कलात्मक पहल न केवल शहर के सौंदर्यीकरण का उदाहरण बनी, बल्कि लोगों में अपने इतिहास के प्रति गर्व और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जागृत कर रही है।

यह सड़क राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मी कांत बाजपेयी के अथक प्रयासों से निर्मित हुई है, जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। आज के अभियान में ऋतुराज जैन जी, सरदार राजिंदर सिंह जी ने भी mda इंजीनियर पवन भारद्वाज जी के साथ श्रमदान किया।
 पहले जहां बागपत रोड और रेलवे रोड जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, वहीं अब यह दूरी मात्र 2 मिनट में पूरी हो जाती है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का यह अभियान और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है।

संस्था के सदस्यों ने आसपास के नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की कि वे दीवारों पर पोस्टर लगाकर गंदगी न फैलाएं और न ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालें। इसके विपरीत, वे इस अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दें।

संस्था ने नगर निगम और एम डी ए अधिकारियों का भी ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि जिन दीवारों को साफ कर उन पर सुंदर कलाकृतियां बनाई गई हैं, उनका नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह प्रयास दीर्घकाल तक बना रहे और शहर की सुंदरता को बनाए रखा जा सके।
अभियान के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल नगर निगम या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जब तक समाज के सभी लोग मिलकर इस दिशा में प्रयास नहीं करेंगे, तब तक स्वच्छ और सुंदर शहर का सपना अधूरा रहेगा।

इस अवसर पर पहल एक प्रयास संस्था के आर्टिस्ट प्रिंस राज, गीतू शर्मा, विकास यादव, पवन गुरु, मुस्कान शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल दीवारों को रंगना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि जब लोग इन सुंदर पेंटिंग्स को देखेंगे, तो उनके मन में स्वयं यह भावना विकसित होगी कि ऐसी कलाकृतियों पर पोस्टर लगाकर उन्हें खराब नहीं करना चाहिए।

आज के कप्तान प्रशांत सागर और शिवांशु सिंह रहे। प्रिंस राज, पवन गुरु, विकास यादव, गीतू शर्मा, मुस्कान शर्मा, विष्णु दत्त वर्मा, बलबीर मेहता, राकेश तोमर, अमोघ कायस्थ, कार्तिका महाजन, मानसी वर्मा, यास्मीन शेख, प्रणवीर सिंह, और राजीव अग्रवाल का सहयोग रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم