गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए।
कांडी ईदगाह में मौलाना अब्दुल मजीद खान ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को नमाज अदा कराया । सड़की में मौलाना कयामुद्दीन अंसारी ,जमुआं में अब्दुल मन्नान क़ादरी, पतीला में, मौलाना ग्यासुद्दीन अंसारी, अधौरा में मौलाना इमामुद्दीन ख़ान,कुरकुटा में हाफ़िज़ गुलज़ार साहब ने ईद का नमाज़ अदा कराया।
त्योहार के दौरान सभी ईदगाहों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और लगातार गश्ती की जा रही थी, ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और खुशियों का इजहार किया। पूरे प्रखंड में भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को गले लगाकर ईद की बधाईयां दिया समाजसेवी इमामुद्दीन खान, बाबू खान ,पाले खान ,कलाम अंसारी, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान, उप मुखिया दलीप कुमार ने एक दूसरे को गले लगा कर बधाइयां दी वही कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने कांडी ईदगाह पर नमाज अदा के उपरांत लोगों से गले मिले और ईद का ढ़ेर सारी मुबारकबाद दिया साथ ही थाना परिसर में पुलिस कर्मियों तथा जनप्रतिनिधि के बीच एक साथ बैठ कर तसमई खाए और खिलाकर खुशियों का इजहार किया l

Post a Comment