Top News

मेरठ दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में डूबकर 7 साल के मंदबुद्धि मासूम की मौत थाना लिसाड़ी गेट

स्विमिंग पूल में डूबा 7 साल का बच्चा, मौत लिसाड़ी गेट में हादसा बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम जाँच में जुटी पुलिस

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में रविवार को स्विमिंग पूल में डूबने से 7 साल के मासूम बच्चे आकिल की मौत हो गई। घटना पिल्लोखड़ी पुल के पास निजी स्विमिंग पूल की है। स्विमिंग पूल कोतवाली थानाक्षेत्र के जाटव गेट के रहने वाले वासेगाजी का बताया जा रहा है।

श्याम नगर गली नंबर-2 के रहने वाले वसीम को ठेके पर दे रखा है। रविवार देर शाम तारापुरी आरा मशीन वाली गली निवासी युसूफ उर्फ लाल का 7 साल का बेटा आकिल खेलते हुए अचानक स्विमिंग पूल के पास पहुंच गया। जहां पूल में डूबने से आकिल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चा काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला, जिस पर ठेकेदार वसीम को शक हुआ।

वसीम ने तुरंत स्विमिंग पूल के अंदर जाकर देखा तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चे को निकालकर हापुड़ रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइट:-युसूफ मृतक बच्चे का पितापूरी खबर का वीडियो देखिए

Post a Comment

Previous Post Next Post